हाइलाइट्स
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ियों ने भी मनाई होली
महेंद्र सिंह धोनी को रंग लगाने की हिम्मत कोई नहीं कर पाया
नई दिल्ली. होली के रंग में पूरा देश रंगा हुआ है. तो फिर क्रिकेट खिलाड़ी कैसे पीछे रहें? विराट कोहली और रोहित शर्मा की टीम इंडिया के बाद महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी भी होली के रंग में रंगे नजर आए. चेन्नई सुपरकिंग्स के ट्विटर हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया गया है. इसमें सीएसके के खिलाड़ी जमकर होली खेलते नजर आ रहे हैं. हालांकि, महेंद्र सिंह धोनी के चेहरे पर रंग नजर नहीं आया.
चेन्नई सुपर किंग्स ने होली से जुड़ा जो वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया है, उसकी शुरुआत खोले फिल्म के विलेन गब्बर सिंह के मशहूर डायलॉग से हुई है. सीएसके के गेंदबाज तुषार देशपांडे पूछते हैं- होली कब है? इतना पूछने भर के बाद भी खिलाड़ी एक-दूसरेपर रंग लेकर टूट पड़ते हैं. जो जिस हालत में मिला, उसे रंग दिया.
Ab hua na Holi Start
Super Holi everyone.!#HappyHoli #WhistlePodu pic.twitter.com/EnmpwWKbHn
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 7, 2023
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Chennai super kings, Holi, IPL 2023, Ms dhoni
FIRST PUBLISHED : March 08, 2023, 10:32 IST