नई दिल्ली. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) 31 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गत चैंपियन गुजरात टाइटन्स (GT) से भिड़कर अपने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) के इस साल के अभियान की शुरुआत करेगी. यह सीजन का शुरुआती मैच भी होगा. मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ चेन्नई की पहली भिड़ंत 8 अप्रैल को मुंबई में होगी. चिर-प्रतिद्वंद्वी इस बार 6 मई को फिर से चेन्नई में भिड़ेंगे. सीएसके की आईपीएल 2023 की आखिरी लीग भिड़ंत 20 मई को दिल्ली में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ होगी.
आईपीएल 2023 के लीग चरण में चेन्नई सुपर किंग्स के 14 मैचों में से चार दिन के मैच होंगे, जो दोपहर 3:30 बजे से शुरू होंगे. कोविड-19 महामारी के आईपीएल इस सीजन में अपने होम-एंड-अवे फॉर्मेट में वापस आ जाएगा. प्रत्येक टीम सात खेल घर पर और सात बाहर खेलेगी.
मेरी मां ने 26-27 साल मुझसे झूठ बोला, केएल राहुल ने सुनाई दिलचस्प कहानी
6 अभिनेताओं ने क्रिकेट से शुरू किया था करियर, सचिन-विराट-धवन के साथ खेल चुके मैच
सीएसके आईपीएल में दूसरी सबसे सफल फ्रेंचाइजी है, जिसने 2010, 2011, 2018 और 2021 में चार बार खिताब जीता है. उनका नेतृत्व भारतीय दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी करेंगे. कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि यह धोनी का बतौर खिलाड़ी अंतिम टूर्नामेंट हो सकता है.
चेन्नई सुपर किंग्स का होम शेड्यूल :
3 अप्रैल 2023 | चेन्नई सुपर किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स | चेन्नई | शाम 7.30 बजे |
12 अप्रैल 2023 | चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स | चेन्नई | शाम 7.30 बजे |
21 अप्रैल 2023 | चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद | चेन्नई | शाम 7.30 बजे |
30 अप्रैल 2023 | चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स | चेन्नई | दोपहर 3.30 बजे |
6 मई 2023 | चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस | चेन्नई | दोपहर 3.30 बजे |
10 मई 2023 | चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स | चेन्नई | शाम 7.30 बजे |
14 मई 2023 | चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स | चेन्नई | शाम 7.30 बजे |
चेन्नई सुपर किंग्स का अवे शेड्यूल:
31 मार्च 2023 | चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस | अहमदाबाद | शाम 7.30 बजे |
8 अप्रैल 2023 | चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस | मुंबई | शाम 7.30 बजे |
17 अप्रैल 2023 | चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | बेंगलुरु | शाम 7.30 बजे |
23 अप्रैल 2023 | चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स | कोलकाता | शाम 7.30 बजे |
27 अप्रैल 2023 | चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स | जयपुर | शाम 7.30 बजे |
4 मई 2023 | चेन्नई सुपर किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स | लखनऊ | दोपहर 3.30 बजे |
20 मई 2023 | चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स | दिल्ली | दोपहर 3.30 बजे |
आईपीएल 2023 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स की पूरी टीम इस प्रकार है:
महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), डेवोन कॉन्वे, ऋतुराज गायकवाड़, अंबाती रायडू, सुभ्रांशु सेनापति, मोईन अली, शिवम दुबे, राजवर्धन हैंगरगेकर, ड्वेन प्रिटोरियस, मिचेल सेंटनर, रवींद्र जडेजा, तुषार देशपांडे, मुकेश चौधरी, मतीशा पाथिराना, सिमरजीत सिंह, दीपक चाहर , प्रशांत सोलंकी, महेश तीक्ष्णा, अजिंक्य रहाणे, बेन स्टोक्स, शेख रशीद, निशांत सिंधु, काइल जैमीसन, अजय मंडल, भगत वर्मा.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Chennai super kings, Csk, IPL 2023, Ms dhoni
FIRST PUBLISHED : February 17, 2023, 19:11 IST