हाइलाइट्स
इस साल का रणजी ट्रॉफी सीजन 13 दिसंबर से शुरू होगा.
रणजी ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला 20 फरवरी को होगा.
रणजी ट्ऱॉफी 2022-23 में इस बार 135 मुकाबले खेले जाएंगे.
नई दिल्ली. रणजी ट्रॉफी के नए सत्र का आगाज मंगलवार यानी 13 दिसंबर से होगा, जिसमें ईशांत शर्मा और अजिंक्य रहाणे जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के पास अपनी उपयोगिता साबित करने का एक आखिरी मौका होगा. वहीं, दूसरी तरफ तिलक वर्मा और यशस्वी जायसवाल जैसे युवा खिलाड़ी चयनकर्ताओं का ध्यान खींचने की कोशिश में होंगे. इस साल कुल 38 टीमें प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के 88वें संस्करण में भाग लेंगी, जो दो साल के अंतराल के बाद पारंपरिक प्रारूप में आयोजित किया जाएगा. कोविड-19 महामारी के कारण प्रतियोगिता 2020-2021 में आयोजित नहीं की गई थी और 2021-22 सीजन में इसे स्केल-बैक प्रारूप में खेला गया था.
दो साल के अंतराल के बाद भारत का प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट पूर्ण प्रारूप में खेला जाएगा. इसका मतलब है कि 13 दिसंबर 2022 से कुल 135 मैच खेले जाएंगे, जो 20 फरवरी, 2023 को समाप्त होंगे. हर ग्रुप से दो टीमें नॉकआउट के लिए आगे बढ़ेंगी. इसके बाद क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल होंगे. ग्रुप मैच चार दिनों तक चलेंगे, जबकि नॉकआउट पांच दिनों तक खेले जाएंगे.
Ranji Trophy 2022-23 Live Streaming: दिल्ली और महाराष्ट्र के मुकाबले से आगाज, जानें कब, कहां और कैसे देखें
रणजी ट्रॉफी 2022-23 ग्रुप
एलीट ग्रुप ए: बंगाल, बड़ौदा, ओडिशा, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, नागालैंड
एलीट ग्रुप बी: आंध्र प्रदेश, असम, सौराष्ट्र, हैदराबाद, तमिलनाडु, मुंबई, महाराष्ट्र, दिल्ली
एलीट ग्रुप सी: राजस्थान, पुडुचेरी, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, झारखंड, गोवा, सेवाएं
एलीट ग्रुप डी: जम्मू और कश्मीर, मध्य प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, त्रिपुरा, गुजरात, विदर्भ, रेलवे
प्लेट समूह: अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मणिपुर, मिजोरम, मेघालय, बिहार
रणजी ट्रॉफी 2022-23 के पहले दिन के मैचों का फुल शेड्यूल:
13 दिसंबर, 2022: बड़ौदा बनाम ओडिशा (एलीट ए), भुवनेश्वर
13 दिसंबर, 2022: बंगाल बनाम उत्तर प्रदेश (एलीट ए), कोलकाता
13 दिसंबर, 2022: हरियाणा बनाम हिमाचल प्रदेश (एलीट ए), रोहतक
13 दिसंबर, 2022: नागालैंड बनाम उत्तराखंड (एलीट ए), सोविमा
13 दिसंबर, 2022: आंध्र बनाम मुंबई (एलीट बी), विजयनगरम
13 दिसंबर, 2022: असम बनाम सौराष्ट्र (एलीट बी), गुवाहाटी
13 दिसंबर, 2022: दिल्ली बनाम महाराष्ट्र (एलीट बी), पुणे
13 दिसंबर, 2022: हैदराबाद बनाम तमिलनाडु (एलीट बी), हैदराबाद
13 दिसंबर, 2022: छत्तीसगढ़ बनाम पुडुचेरी (एलीट सी), पुडुचेरी
13 दिसंबर, 2022: गोवा बनाम राजस्थान (एलीट सी), पोरवोरिम
13 दिसंबर, 2022: झारखंड बनाम केरल (एलीट सी), रांची
13 दिसंबर, 2022: कर्नाटक बनाम सर्विसेज (एलीट सी), बेंगलुरु
13 दिसंबर, 2022: चंडीगढ़ बनाम पंजाब (एलीट डी), मोहाली
13 दिसंबर, 2022: गुजरात बनाम त्रिपुरा (एलीट डी), अगरतला
13 दिसंबर, 2022: जम्मू और कश्मीर बनाम मध्य प्रदेश (एलीट डी), जम्मू
13 दिसंबर, 2022: रेलवे बनाम विदर्भ (एलीट डी), नागपुर
13 दिसंबर, 2022: अरुणाचल प्रदेश बनाम बिहार (प्लेट), पटना
13 दिसंबर, 2022: मणिपुर बनाम सिक्किम (प्लेट), रंगपो
13 दिसंबर, 2022: मेघालय बनाम मिजोरम (प्लेट), नडियाद
रणजी ट्रॉफी लाइव स्ट्रीमिंग और प्रसारण विवरण:
रणजी ट्रॉफी 2022-23 का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) पर किया जाएगा जबकि लाइव स्ट्रीमिंग Disney+Hotstar पर उपलब्ध होगी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Live Streaming, Ranji Trophy
FIRST PUBLISHED : December 12, 2022, 22:26 IST