नई दिल्ली. चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने आईपीएल 2023 पहले मैच में अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया. धोनी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 200 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए. उन्होंने इस दौरान आयरलैंड के तेज गेंदबाज जोशुआ लिटिल की गेंद पर एक गगनचुंबी छक्का भी जड़ा. इस सिक्स के साथ माही ने आईपीएल (IPL) में बड़ी उपलब्धि दर्ज कर ली. धोनी ने इसके साथ आईपीएल में किसी एक टीम के लिए 200 छक्के पूरे कर लिए. माही यह कारनामा करने वाले सीएसके के पहले बैटर हैं. उन्होंने इस दौरान विराट कोहली के विशिष्ट क्लब में भी जगह बना ली.
महेंद्र सिंह धोनी ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात के खिलाफ 7 गेंदों पर नाबाद 14 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने एक चौका और एक छक्का लगाया. उन्होंने सीएसके के फाइनल ओवर में बतौर फिनिशर की भूमिका निभाई. धोनी आईपीएल में किसी एक टीम के लिए 200 या इससे अधिक छक्के जड़ने वाले ओवरऑल पांचवें बैटर बन गए हैं. धोनी के आईपीएल में कुल 230 छक्के हो गए हैं.
यह भी पढ़ें:GT v CSK LIVE SCORE: गिल के बल्ला मचा रहा धूम, पॉवरप्ले में गुजरात की बेहतरीन शुरुआत, 50 रन पार पहुंचा स्कोर
Vintage Mahi 🔥pic.twitter.com/qeu6QNBjOZ
— Johns. (@CricCrazyJohns) March 31, 2023
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Csk, Gujarat Titans, IPL 2023, Ms dhoni
FIRST PUBLISHED : March 31, 2023, 22:33 IST